पुलिस के अनुसार शोरूम संचालक के चचेरे भाई जगदीप सिंह और सतनाम सिंह ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इसके बाद जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे मिले और लाखों के मोबाइल गायब पाए गए।
चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए थे। सतनाम ने एक कार को जाते देखा था। इस कार का उसने पीछा किया, लेकिन कार बातापुल की तरफ तेज रफ्तारी से निकल गई। उनके अनुसार कार मेें 2-3 व्यक्ति थे।
शातिरों ने बातापुल पर गाड़ी से उतरकर उनकी कार पर पत्थर भी बरसाए, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने बातापुल में एक कार की नंबर प्लेट निकालकर अपनी गाड़ी में लगा ली थी। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।