फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार के टायर खोल ले गए चोर

Sat, 06 Apr 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में चोरों ने शहर से कुछ वाहनों को भी चुरा लिया था। इसमें से एक वाहन बाद में बरामद कर लिया गया था लेकिन अब चोरों ने एक बड़े अधिकारी के वाहन के चारों टायर चुरा लिए। चोरी की वारदात टुटू क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार के टायरों को चोरों ने उड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक लोक सेवा आयोग के अवर सचिव योगराज शर्मा ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक योगराज शर्मा ने टुटू में गैस स्टोर के पास कार पार्क की थी।

दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मारुति-800 कार एचपी 03-4343 के चारों टायर गायब थे। उन्होंने जतोग पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। योगराज शर्मा ने बताया कि चौकी में उनके बयान दर्ज किए हैं। शहर में इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में पार्किंग की कमी के चलते हजारों वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। ऐसे में इस वारदात से वाहन मालिकों में दहशत है। लोगों ने पुलिस महकमे से आग्रह किया है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

शहर में पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें
शहर में आए दिन गाड़ियों के चोरी होने के मामले सामने आते रहे हैं। बीते माह भी शहर के कई इलाकों से गाड़ियां चोरी हो गईं थीं। कई इलाकों में गाड़ी के शीशे तोड़ने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि शातिरों के खौफ के बावजूद भी शहरवासियों को सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें