अर्की के जयनगर के पास से एक चरवाहे के 26 मवेशी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अर्की थाना में धर्मचंद गांव कनबाड़ी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत की है कि वह कल्याण सिंह की भेड़ बकरियों को चराने का काम करता है।
इन दिनों वह अर्की के साथ लगते जयनगर के जंगलों में भेड़ बकरियों को चराने के लिए ठहरा है। 11 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने 24 बकरियां और दो बकरे चुरा लिए। इसकी कीमती लाखों में बताई जा रही है। इसके बाद चरवाहे ने अर्की थाने में इसकी शिकायत दी है।