फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से चरवाहे के 26 मवेशी ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 13 Jan 2018 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की के जयनगर के पास से एक चरवाहे के 26 मवेशी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अर्की थाना में धर्मचंद गांव कनबाड़ी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत की है कि वह कल्याण सिंह की भेड़ बकरियों को चराने का काम करता है।

विज्ञापन


इन दिनों वह अर्की के साथ लगते जयनगर के जंगलों में भेड़ बकरियों को चराने के लिए ठहरा है। 11 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने 24 बकरियां और दो बकरे चुरा लिए। इसकी कीमती लाखों में बताई जा रही है। इसके बाद चरवाहे ने अर्की थाने में इसकी शिकायत दी है।

विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए दस हजार

उधर, पुलिस थाना सोलन के तहत बैंक खाते से शातिरों ने एक व्यक्ति के दस हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुनीता पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी न्यू कथेड़ सोलन ने शिकायत की है कि वह मुद्रिका बस में बैठकर पुराना बस अड्डा से अपने घर

जा रही थी तो उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। पर्स चेक किया तो उसमें से दो हजार रुपये समेत एक एटीएम कार्ड गायब था। खाते से दस हजार रुपये भी निकाल लिए गए थे। 

उद्योग के गेट से बाइक चोरी
पुलिस थाना परवाणू के तहत एक मोटरसाइकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना परवाणू में गुरमुख सिंह गांव टगरा हंसुआ डाकघर कालका हरियाणा ने शिकायत की है कि वह टैंजंट पावर कंपनी परवाणू में नौकरी करता है। उन्होंने अपनी बाइक नंबर एचआर 49 डी 0412 को कंपनी के गेट के पास पार्क किया था। यहां से इसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें