समरहिल के साथ सांगटी में युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। 22 साल का संदीप जेब में मोबाइल फोन और कानों में ईयर फोन लगाकर चादर के फंदे से झूल गया। करीब एक माह बाद संदीप के घर पर उसकी बहन की शादी थी।
कुल्लू के आनी का रहने वाला युवक एक महीने से शिमला में निजी कंपनी में कार्यरत था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में कॅाल सेंटर में नौकरी करता था। रविवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर समरहिल चौकी के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा न खुलने पर कुंडी तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए।
जानकारी के मुताबिक संदीप एक महीने से अपने दो दोस्तों के साथ सांगटी में रह रहा था। कुछ दिनों से वह कमरे में अकेला था। बताया जा रहा है कि संदीप पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान था।