फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: सिर्फ इसलिए गंवा बैठा 22 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में व्यापार के नाम पर दो शातिरों ने युवक से 22 लाख ठग लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने देहरा थाना में मामला दर्ज करवाया है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद कुमार ने दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उससे करीब 22 लाख रुपये ठग लिए हैं। दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने अरविंद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। देहरा के खबली गांव के निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी इंटरनेट पर विज्ञापन के माध्यम से दो लोगों से पहचान हुई। दोनों ने उसे कनाडा चलकर व्यापार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पैसे मांगे तो कर डाली पिटाई

अरविंद कुमार के अनुसार उसने दोनों को 30-30 हजार रुपये दिए। इसके बाद अरविंद ने उन्हें कनाडा चलने को कहा लेकिन वे उसे कनाडा नहीं लेकर गए। कनाडा में व्यवसाय के नाम पर अरविंद कुमार से दोनों लोगों ने करीब 22 लाख रुपये लिए। पुलिस एफआईआर के अनुसार अरविंद को दोनों कनाडा नहीं ले गए।

जब युवक ने दोनों से जवाब मांगा तो उसे पीट डाला। कनाडा ले जाने के बजाए उसे कहीं और ही ले गए। लौटकर अरविंद कुमार ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज करवाया है। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें