विदेश में व्यापार के नाम पर दो शातिरों ने युवक से 22 लाख ठग लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने देहरा थाना में मामला दर्ज करवाया है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद कुमार ने दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उससे करीब 22 लाख रुपये ठग लिए हैं। दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की है।
पुलिस ने अरविंद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। देहरा के खबली गांव के निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी इंटरनेट पर विज्ञापन के माध्यम से दो लोगों से पहचान हुई। दोनों ने उसे कनाडा चलकर व्यापार करने के लिए कहा।