फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी आरएम पर 22 लाख से अधिक की रिकवरी

Thu, 04 May 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा के साथ पकड़े गए एचआरटीसी सोलन के आरएम महेंद्र सिंह पर लाखों की रिकवरी है। देहरा में रहते हुए 10 लाख रुपये के गबन का आरोप है, जबकि धर्मशाला में भी पद का दुरुपयोग कर लाखों रुपये के हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे थे। की थी। करीब 9 साल पहले प्रदेश सरकार ने आरोपी आरएम के खिलाफ जांच बिठाई थी। 
विज्ञापन


उस दौरान यह मामले सामने आए थे। कुल मिलाकर 47 लाख रुपये की रिकवरी थी। इसमें एचआरटीसी ने 15 लाख के करीब राशि वसूल की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी आरएम ने धर्मशाला रहते हुए स्पेशल बसों की बुकिंग से आने वाली राशि को इधर से उधर कर दिया। यह भी आरोप है कि देहरा डिपो बदलने पर उन्होंने पार्किंग का पैसा एचआरटीसी के खाते में जमा नहीं कराया।

ऑडिट होने पर यह बात सामने आई। अब सरकार ने नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ फिर से जांच के आदेश दिए हैं। उधर, परिवहन निगम के सीजेेएम एचके गुप्ता ने कहा कि मामला कोर्ट में विचारधीन है। पहले भी आरोपी ने लाखों रुपये की हेराफेरी की है। इसमें कुछ पैसा आरएम से वसूल कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें