फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बदनाम करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने वृंदावन की बेटियों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उन्हें बदनाम करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को वृंदावन कोतवाली में इसकी जानकारी दी। आरोपी बाजार में घूम रहीं लड़कियों और महिलाओं के फोटो चोरी से खींचकर उन्हें फेसबुक पर अपलोड करता था। इसके बाद उन फोटो पर भद्दे-भद्दे कमेंट करता था। आरोपी वृंदावन का ही रहने वाला है और उसका कहना है कि ऐसा करने के पीछे कोई खास उद्देश्य नहीं था। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 27 अप्रैल को वृंदावन की सामाजिक कार्यकर्ता डा. लक्ष्मी गौतम की ओर से वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि वृंदावन की बेटियों और महिलाओं के फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर अश्लील कमेंट के साथ वायरल हो रहे हैं। यह फोटो लड़कियों और महिलाओं के बाजार में घूमने के दौरान चोरी छिपे खींचे गए थे। पहले तो पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साई वृंदावन की बेटियों ने वृंदावन कोतवाली का घेराव किया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। 

गुरुवार को वृंदावन कोतवाली में एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया के पकड़ा गया आरोपी यदुनंदन अग्रवाल निवासी लोई बाजार वृंदावन है। आरोपी ने फेसबुक पर पूजा अग्रवाल नाम से फेक आईडी बना रखी थी और इस पर वह राह चलती लड़कियों के फोटो अपलोड कर उन पर अश्लील कमेंट करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल भी बरामद किया है जिससे वह फेसबुक अकाउंड आपरेट करता था। आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसा करने के पीछे उसका कोई खास उद्देश्य नहीं था। बस वह अपने मजे के लिए ऐसा करता था। मामलें में पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें