फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फेसबुक फ्रेंड ने लगाई 10.35 लाख की चपत

Fri, 08 Feb 2019 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विकासनगर में रहने वाली एक महिला को उसके फेसबुक फ्रेंड ने 10.35 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला के फेसबुक आईडी पर शातिर ने जनवरी माह में दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजी थी। शातिर ने अपना फेसबुक एकाउंट डेनियल के नाम से बना रखा है और खुद को जर्मनी का नागरिक बता रहा था। महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसका व्हाट्सऐप नंबर भी ले लिया। इसके बाद चेटिंग होने लगी। इसी दौरान शातिर ने महिला से कहा कि वह उसकी बहुत अच्छी दोस्त है और वह अपने घर का पता दे दें ताकि उसे गिफ्ट भेज सके।

विज्ञापन


महिला का पता मिलने के बाद उसने कहा कि उसने उसे गिफ्ट भेज दिया है और जल्द ही वह आपको मिल जाएगा। यहीं से महिला को जाल में फंसाने की साजिश शुरू हो गई जिसे वह भांप नहीं पाई। एक दिन महिला के मोबाइल पर कॉल आया कि आपका विदेश से गिफ्ट आया है और वह काफी महंगा है, लिहाजा इसे लेने के लिए आपको कुछ टैक्स देना होगा। महिला उनकी बातों में आ गई और उनके बताए बैंक खाते में पैसा डाल दिया। पैसा डालने के बाद महिला से कुछ और रुपये जमा करने को कहा। शातिर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर और पैसा डालने का दबाव बनाते रहे।

इस बीच महिला ने उन बैंक खातों में 10 लाख 35 हजार 200 रुपये डाल दिए। इसके बाद जब उससे कहा गया कि और पैसा डालो तब जाकर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी। महिला गृहिणी बताई जा रही है। कहा कि बैंक अकाउंट डिटेल चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें