फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में चोरी की बड़ी वारदात, बीस लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 06 Dec 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के भराड़ी में एक घर में चोर लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इसमें कीमती आभूषणों सहित एलईडी , लैपटॉप और घर का दूसरा सामान शामिल है। चोर खिड़की के रास्ते से घर में दाखिल हुए। घर को पूरी तरह से छाना और कीमती सामान को समेट कर चलते बने।
विज्ञापन


घर एक निजी वास्तुकार का बताया जा रहा है। पड़ोसियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस को अंदेशा है कि इसमें चोरों ने पहले घर की रैकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब बीस लाख बताई जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश मेहता ने बताया है कि वह पत्नी सहित 3 दिसंबर को चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि घर के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई है और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ है।
विज्ञापन


सामान की जांच करने पर पता चला कि महंगी ज्वैलरी के अलावा लैपटॉप, एलईडी, कैमरा और कुछ अन्य मंहगा सामान गायब था। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

शिमला पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि भराड़ी में नव आकार भवन में चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें