फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, सास और ससुर से इतना तंग हुआ युवक, उठाया खौफनाक कदम

Tue, 06 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
Suicide
विज्ञापन
पत्नी, सास और ससुर से एक युवक इतना परेशान हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना पंजाब के पटियाला की है। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने युवक फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पिता के बयान पर उसकी पत्नी व सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना अर्बन इस्टेट से एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर सैदां के राकेश कुमार (35) की शादी तीन साल पहले राजपुरा के गांव बनवाडी की रहने वाली अभिलाषा के साथ हुई थी। बाद में अभिलाषा की अपने ससुराल परिवार के साथ अनबन हो गई और उसने कोर्ट में तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी। 

पति राकेश कुमार ने अभिलाषा को मना लिया और वह दोनों गुरु नानक नगर में किराए पर कमरा लेकर अलग रहने लगे। राकेश ड्राइवरी करके घर का गुजारा चलाने लगा। दो दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और अभिलाषा अपने पति को छोड़कर मायके घर चली गई। पीछे से रविवार रात राकेश कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी अभिलाषा फोन करती रही।
विज्ञापन


जब राकेश ने फोन नहीं उठाया। इस पर उसे शक हुआ और उनसे ससुराल परिवार की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर राकेश पंखे से लटक कर रहा था। पुलिस ने राकेश कुमार के पिता अशोक कुमार के बयान पर उसकी पत्नी अभिलाषा, अभिलाषा के पिता काका राम और मां निशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें