फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही लूट ली बहन की अस्मत, 12वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म

Mon, 29 Aug 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। लाहौल घाटी के उदयपुर क्षेत्र का है।शनिवार को घाटी के एक स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन


मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उक्त छात्रा के पेट में दर्द हुई। जिस पर छात्रा की मां और उसके भाई उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले गए।
विज्ञापन

चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि छात्रा गर्भवती है। बाद में छात्रा का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। छात्रा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जच्चा -बच्चा दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है।

जिसके बाद वह गर्भवती हुई। लेकिन इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर केलांग संजय शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में एक छात्रा ने बेटी को जन्म दिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप अपने चचेरे भाई पर लगाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 376 के तहत मामला दर्जकर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें