फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इटावा में कंडा जेल का कैदी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। उत्तर प्रदेश के इटावा में चलती ट्रेन से कूद कर कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। डकैती और हत्या के संगीन मामलों में झांसी निवासी कैदी विजेंद्र सिंह पिछले 9 महीनों से कंडा जेल में सजा काट रहा था। शिमला पुलिस टीम कैदी को यूपी के कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। कैदी विजेंद्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक कैदी विजेंद्र सिंह के उत्तर प्रदेश की नामी गेंगस्टरों के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। एक नवंबर को शिमला पुलिस टीम के पांच जवान कंडा जेल में सजा काट रहे कैदी विजेंद्र सिंह को शिमला से उत्तर प्रदेश के कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। दो नवंबर को ट्रेन इटावा के जसवंत नगर स्टेशन पर यात्रियों को उतारने और बैठाने के लिए दो मिनट के लिए रुकी। रुकने के बाद ट्रेन स्टेशन से चलने लगी और जैसे की ट्रेन ने रफ्तार पकड़नी शुरू की, कैदी पुलिस टीम की आंखों के सामने ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। लापरवाही के चलते पुलिस टीम के सभी सदस्यों के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। पुलिस बटालियन, जेल और जिला पुलिस के अधिकारी कैदी को ले जा रही पुलिस टीम की जांच करेंगे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जसवंत नगर पुलिस स्टेशन में कैदी के फरार होने का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

पुष्टी ..
एएसपी शिमला कुलवंत सिंह ने बताया कि कैदी की छानबीन की जा रही है।

ओल्ड बस स्टैंड से फरार कैदी का नहीं लगा सुराग
शिमला। कंडा जेल से उम्र कैद की सजा काट रहा दर्शन कुमार उर्फ बंटी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कैदी को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने कैदी और उसके जान-पहचान के लोगों के फोन ट्रैकिंग पर लगा दिए हैं। पुलिस ने कैदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रदेश और बाहरी राज्यों के पुलिस थानों में उसकी फोटो भेज दी है। बंटी 12 नवंबर को पुलिस हिरासत में जेल से मालरोड और समरहिल मोबाइल कैंटीन में बेकरी की सप्लाई देने आया था। मालरोड पर सप्लाई देने के बाद वापस जेल जाते वक्त बंटी पुलिस को चकमा देकर ओल्ड बस स्टैंड से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें