फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से ट्रंक लेकर फरार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

शिमला। यूको बैंक की शिमला माल रोड स्थित मुख्य शाखा से 500 और 1000 के पुराने नोटों से भरे ट्रंक को लेकर फरार हुए आरोप की तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी करसोग के नार सिंह ने पहले ही पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल लिया था। बैंक से नोटों से भरे ट्रंक को ले जाते समय आरोपी ने जिस हुड को पहना था, पुलिस अभी तक उसे खोज नहीं पाई है। तीन दिन पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पिछले साल दिसंबर माह में यूको बैंक से पुराने नोटों का एक ट्रंक लेकर फरार हो गया था। इसमें करीब 1 करोड़ तीन लाख रुपये थे। कुछ दिन बाद आरोपी 68 लाख रुपयों को बैंक के बाहर ही फेंककर चला गया था। इसके अलावा आरोपी ने करीब 20 लाख रुपये का नया मकान बनाया और साढ़े छह लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते से रिकवर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें