गुस्साए व्यापारियों ने घेरी कोतवाली
रामपुर (ब्यूरो)। शहर में आए दिन हो रही चोरी और ठगी वारदातों गुस्साए व्यापारियों ने शहर कोतवाल का घेराव करते हुए नारेबाजी और जल्द से जल्द वारदातों को खुलासा करने की बात कही। एक सप्ताह का समय मिलने के बाद व्यापरियों का गुस्सा शांत हुआ।
शहर में आए दिन चोरी ठगी व लूट की वारदातें हो रही है। जिससे व्यापारी काफी दहशत में आए गए है। पुलिस के प्रति आक्रोश है। उसी के चलते उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर शहर कोतवाली पहुंच गए। जहां कोतवाल का घेराव करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर बोलते हुए संदीप सोनी ने कहा कि पिछले छह माह से काफी वारदाते हो चुकी है। लगातार अनुरोध करने के बाद भी पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। आए दिन वारदातें बढ़ ही रही हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर ही दो दुकानदारों से एलईडी ठगी करने की वारदात हो चुकी है। पुलिस को उनके मोबाइल नंबर तक दिए गए। उसके बाद भी पुलिस उनको नहीं पकड़ सकी। जल्द से जल्द इन वारदातों को खुलासे करने की बात की। साथ ही संदीप सोनी इस मामले में डीएम व एसपी से मिलने की बात भी कही है। इस मौके पर शोएब खां, गिरीश गुप्ता, इमरान, बिलाल शमसी, उजैर, शशांक सिंघल, अंकित सक्सेना, के अलावा मीडिया प्रभारी प्रवीण गुुर्जर भी मौजूद रहा।