फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में दो दर्जन झुग्गियां राख

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। थाना ऊना के तहत लालसिंगी में सोमवार रात प्रवासी मजदूरों की करीब दो दर्जन झुग्गियों आग की भेंट चढ़ गईं। आग की घटना में चारों और चीखोपुकार मच गई। आग से प्रवासियों के आशियाने जलकर राख हो गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी है।

घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात साढ़े 8 बजे लालसिंगी में मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए खूब प्रयास किए लेकिन आग इतनी भीषण थी कि प्रवासी मजदूरों की दो दर्जन के करीब झुग्गियां पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। अग्निकांड से मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें