11 मार्च को शाम करीब पांच बजे कंपनी अधिकारी का फोन आया और उसने कहा कि आज पैसे निकलवाने का अंतिम दिन है, अगर आज पैसे नहीं निकाले जाते हैं तो यह पैसे शेयर मार्केट में लगा दिए जाएंगे और उन्हें नहीं मिलेंगे। शिव कुमार का कहना है कि कंपनी ने उसे लालच दिया कि पॉलिसी का समय पूरा होने पर उसे करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा लेकिन, अब कंपनी ने भुगतान नहीं किया है।
जबकि उसे कुल 14 लाख 55 हजार 386 रुपये का चूना लगा है। ठगी का आभास होने पर पीड़ित ने बड़सर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस संबंध में डीएसपी जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।