परिवहन विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को शोघी और कंडाघाट के बीच नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 46 वाहनों की चेकिंग की जिसमें से 22 गाड़ियों के चालान काटे गए। निरीक्षण के दौरान टीम को तीन निजी वाहन ऐसे भी मिले जिन्हें टैक्सी के तौर पर चलाया जा रहा था। इनके मौके पर ही चालान काटे गए हैं।
कुछ गाड़ियों के कंपोजिट फीस न देने या पूरे दस्तावेज न होने पर चालान कटे हैं। परिवहन विभाग की ओर से इंस्पेक्टर दीवान ठाकुर और राजकुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान कुल 16, 300 रुपये चालान के तौर पर वसूले हैं। संयुक्त आयुक्त परिवहन हेमिस नेगी ने बताया कि विभाग को मिली शिकायतों के बाद यह निरीक्षण अभियान चलाया था।