फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मनाने घर जा रहे कर्मी को लिफ्ट देकर 25 हजार और एटीएम कार्ड लूटा

Sat, 11 Mar 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासना से दनकौर रेलवे स्टेशन जा रहे एक मोटर कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देकर कार सवार दो लोगों ने उसका बैग बदलकर ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित को रास्ते में ही उतार दिया।
विज्ञापन


उसके बैग में रखी जैकेट में 25 हजार रुपये और कपड़ों के अलावा जरूरी दस्तावेज, दो मोबाइल व एटीएम कार्ड थे। पीड़ित शिकायत लेकर कासना कोतवाली पहुंचा और फिर बाद में ग्रेटर नोएडा कोतवाली में जाकर शिकायत दी।

मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी महिपाल ने बताया कि वह कासना में रहता है और यहां स्थित एक मोटर कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार को छुट्टी लेकर महिपाल होली मनाने अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसे दनकौर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। स्टेशन जाने के लिए वाहन के इंतजार में वह कासना में खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंची स्विफ्ट कार ने उसे लिफ्ट दी। कुछ दूर चलने केे बाद चालक ने कार रोक दी और महिपाल से कहा कि वह कुछ सामान भूल आया है, इसलिए वह वापस जाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिपाल को कार से नीचे उतारकर दूसरा बैग थमा दिया और कार लेकर फरार हो गए। महिपाल ने जब बैग ध्यान से देखा, तो उसे ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें