फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में दाखिल दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू की चपेट में आई कुल्लू की एक महिला की मौत हो गई। महिला पिछले कई कई दिनों से स्वाइन फ्लू वार्ड में वेंटिलेटर पर दाखिल थीं। अस्पताल में महिला की मौत की पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने की है। कुल्लू की रहने वाली नूरमा देवी (52) को 23 मार्च को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी लाया गया था। महिला को अस्पताल के महिला मेडिसन वार्ड में दाखिल किया था।

विज्ञापन


महिला शुगर की मरीज भी थी। 24 मार्च को स्वाइन फ्लू का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया। इस दिन महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और तत्काल स्वाइन फ्लू वार्ड भेजा गया। यहां पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच महिला की हालत काफी नाजुक थी। 26 मार्च देर रात बारह बजकर सात मिनट पर महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद मंगलवार सुबह भी इलाज करवाने आए तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से दो महिलाओं की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें किनौर की रहने वाली शांति देवी (38) और संधीरा (41) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


दोनों महिला मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के छह मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में पिछले माह से लेकर अब तक कोई मौत नहीं हुई थी। अस्पताल में बच्चों और बड़ों की इक्का-दुक्का मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आ रहा था। लेकिन एकाएक मौत के बाद लोगों ने ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें