फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में फेल हुए छात्र ने जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला के उपमंडल जयसिंहपुर की संघोल पंचायत के गांव भगड़ैना के छात्र शोभित ने दसवीं में फेल हो जाने पर जहर खाकर जान दे दी। छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकला था। परीक्षा में फेल होने की खबर सुनते ही छात्र ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि छात्र शोभित (16) ने रिजल्ट सुनने के बाद घर आकर किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। उसके बाद वह बिस्तर पर जाकर सो गया। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

छात्र की मौत से सदमे में परिजन

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुजानपुर रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे हमीरपुर अस्पताल भेजा जा रहा था। इसी दरम्यान उसकी मौत हो गई।

इससे उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है। छात्र के पिता विनोद कुमार दाड़लाघाट में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उसका छोटा भाई छठी कक्षा में पड़ता है।

उधर, लंबागांव थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छात्र का हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्र का मंगलवार का दाह संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें