फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के ताया ने किया था दुराचार, 10 साल कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी 2013 को 15 वर्षीय छात्रा अपने स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसके ताया (60) ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। दुष्कर्म के दोषी लड़की के ताया को 10 वर्ष कठोर कारावास और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने यह सजा शनिवार को सुनाई। केस की पैरवी कर रहे जिला न्यायवादी विपुल शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी 2013 को कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते एक गांव की 10वीं कक्षा में पढ़ रही 15 वर्षीय छात्रा अपने स्कूल के समारोह की फोटो लेने गई हुई थी।
विज्ञापन

रास्ते में बनाया हवस का शिकार

जब वह वापस आ रही थी तो रास्ते में उसके ताया (60) ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने छात्रा को 100 रुपये देकर इस घटना का किसी से भी जिक्र न करने को कहा। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने गगल पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

21 मई को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद लड़की के ताया को दोषी करार दे दिया। 30 मई शनिवार को न्यायाधीश ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 25 हजार जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न अदा करने पर दोषी को दो वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें