एक चाइनीज पब में एक सिंगर की खूबसूरती पर रीझकर एक कस्टमर ने शराब पीने का ऑफर दिया जिसे ठुकराने पर पब के मालिक ने लड़की को पीट पीट कर घायल कर दिया।
मेल ऑनलाइन के मुताबिक लड़की वहां गाना गाती थी और मालिक ने कस्टमर की बात को रखने के लिए लड़की पर दबाव बनाया। लड़की नहीं मानी। उसे कस्मर का ऐसा बर्ताव बुरा लगा और मालिक की बार-बार कहने पर भी शराब पीने से मना करती रही।
शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने किया रफा-दफा
इस डर से कि कस्टमर रोज आकर बार में शराब पीता है और रोजाना का ग्राहक है, मना करने पर नाराज हो जायेगा, मालिक ने बार-बार लड़की पर दबाव बनाया।
ऐनशन सिटी की रहने वाली जियोक्सी के मना कर देने पर पब के मालिक ने जियोक्सी को गुस्से में आकर उसे एक कमरे में लॉक कर दिया और लगातार तीन घण्टे तक बुरी तरह पीटा।
लड़की के शरीर पर इतनी चोटें आई कि उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। लड़की इसकी शिकायत लेकर जब वो पुलिस के पास पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसे भगा दिया।
वीचैट पर ये मुद्दा उठाया
मेल ऑनलाइन के मुताबिक इसके बाद जियोक्सी ने हार ना मानकर अपने सभी चोटिल तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। वीचैट के अपने पर्सनल अकाउन्ट है।
अपने पोस्ट मे उसने कहा है कि अपने बॉस के दबाव के बावजूद उसने शराब पीने से इंकार कर दिया क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि कोई उसका फायदा उठाये।
जियोक्सी का कहना है कि उसका मालिक उसे एक पागल कुत्ते की तरह मारता रहता। जमीन पर गिर जाने के बाद भी वो उसे पीटता रहा।
'हम सिंगर हैं, वैश्या नहीं'
'हम सिंगर हैं,वैश्या नहीं है' नाम से जियोक्सी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं।
पुलिस ने भी साथ नहीं दिया क्योंकि कोई सबूत नहीं था सिवाए लड़की की जुबानी शिकायत के। उसके दोस्तों को भी वो खून से लथपथ मिली थी पर सभी ने गवाही देने से मना कर दिया।
पर जियोक्सी ने हार ना मानते हुए अपनी लड़ाई अकेले ही जारी रखी और अब उसे चाइनीज मीडिया का पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों ने आगे बढ़कर उसका साथ देने की बात की है। जियोक्सी अब धीरे-धीरे रिकवर कर रही है।