इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन कमेटी के पदाधिकारियों में पूर्व प्रधान देवराज पुत्र गड़का राम, पवन पुत्र ज्ञान चंद कोषाध्यक्ष गांव और डाकखाना तलाई, अश्विनी बन्याल पुत्र प्रीतम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, पृथ्वी चंद धीमान पुत्र अमर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना तलाई, सुरेश कुमार पुत्र जगतराम कमेटी सदस्य गांव डाकखाना तलाई को गिरफ्तार किया गया।
सुशील कुमार पुत्र चेतराम कमेटी सदस्य गांव व डाकखाना नघ्यार, श्रवण कुमार पुत्र सुंदर सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना दसलेहडा, रोशन लाल चंदेल पुत्र परशुराम कमेटी सदस्य गांव खनेड़ा डाकखाना झबोला, महेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह कमेटी सदस्य गांव और डाकखाना झबोला, राकेश कुमार पुत्र मर्चुराम कमेटी सदस्य गांव जोल डाकखाना घरान को गिरफ्तार किया गया।
दि तलाई सहकारी सभा में हुए 33 करोड़ के गोलमाल मामले में पुलिस ने सोमवार को तत्कालीन प्रबंधन कमेटी के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। - राजेंद्र जसवाल, डीएसपी