फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : शराब तस्करी के आरोप में वाराणसी के दो सिपाही गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार हो रही थी सप्लाई

Tue, 10 Sep 2019 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली में शराब के साथ बरामद कार और तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली की मुगलसराय पुलिस ने सोमवार की रात औद्योगिक नगर क्षेत्र के पास से एक लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित 566 बोतल (284 लीटर) शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों के साथ वाराणसी के रामनगर थाने के दो सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


तीसरे आरोपी वाराणसी पुलिस लाइन में अटैच आरक्षी अजीत यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मंगलवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि अजीत शराब तस्करी गिरोह का सरगना है।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : गर्भवती हुई दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तस्कर शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार जाने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक नगर के समीप घेरेबंदी कर एक लग्जरी कार को कब्जे में लिया। कार की तलाशी लेने पर 284 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई तथा कार सवार हरियाणा प्रांत के झंझर जिले के निवासी संदीप सिंह और दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन

इसी बीच तस्करों के फोन करने पर दो लोग वहां पहुंचे। दोनों ने अपनी पहचान रामनगर थाने में तैनात सिपाही वैभव कुमार यादव और सोनू यादव के रूप में दी। साथ ही तस्करों को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने लगे। पीडीडीयू नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए। हालांकि बल प्रयोग करते हुए सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

एसपी ने बताया कि रामनगर थाने के आरक्षी पिछले काफी दिनों से तस्करी में लिप्त थे। थाने का लाइनहाजिर सिपाही अजीत यादव गिरोह का सरगना है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल शिवानंद मिश्र, स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव, राजनारायण पांडेय, सत्येंद्र विक्रम सिंह, राजकुमार पांडेय रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें