फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरकेएमवी में भिड़ी छात्राएं, गाली-गलौज के बाद हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। छात्र संगठनों के बीच शुरू हुई हिंसक घटनाएं रुक नहीं रहीं। अब आरकेएमवी में एसएफआई और एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताएं आपस में उलझ गईं। गाली गलौज और हाथापाई का आरोप दोनों ओर से लगा है।
विज्ञापन

एसएफआई की कॉलेज इकाई का आरोप है कि एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर फाड़े और रोकने पर एसएफआई की कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज और हाथापाई भी की। इसमें बाहर से आई एबीवीपी कार्यकर्ता शामिल रही। इकाई सचिव मुस्कान ने कहा कि एबीवीपी कॉलेजों का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। बीते रोज वायरल हुए एबीवीपी की मनुवादी सोच के वीडियो में लड़कियों पर की गई टिप्पणी को लेकर परिसर में लगाए गए पोस्टर को एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने फाड़ा। मुस्कान ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को पहले से सूचित किया गया था कि एबीवीपी परिसर में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। आउटसाइडर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। इकाई अध्यक्ष रितु ने बयान में इस तरह की घटनाओं की निंदा की और प्रशासन से मांग उठाई कि बाहरी कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें