फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने मंडी मानवां के पास एक युवक से करीब 80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम सुरेंद्र कुमार, प्रदीप ठाकुर और बाबू राम शुक्रवार देर रात को मंडी मानवां में गश्त कर रहे थे। उन्हें सड़क किनारे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंडी मानवां के सागर चंद के रूप में हुई है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें