फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष और कॉलेज प्रोफेसर समेत 19 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। जिले में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। घुमारवीं उपमंडल में सात मामले आने से हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कॉलेज का एक प्रोफेसर शामिल है। वे पिछले दिनों काफी लोगों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन

वहीं 23 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दी। जिले में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 601 पहुंच गया है। इनमें से 391 ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों को नियमानुसार आईसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के रोपड़ी की 53 व 47 वर्षीय महिला, औहर भंजवाणी से 42 वर्षीय महिला, रोपड़ी से 23 वर्षीय युवक, पनोह से 39 वर्षीय युवक, ओयल से 75 वर्षीय बुजुर्ग, नोग से 37 वर्षीय युवक, रछेड़ा से 55 वर्षीय व्यक्ति, ओयल से 45 वर्षीय व्यक्ति, मंडी मानवां से 26 वर्षीय युवक, धार टटोह से 37 वर्षीय युवक, तरेड़ से 44 वर्षीय महिला, ओयल से 42 वर्षीय महिला, बस्सी बटालियन से 28 वर्षीय पुलिस जवान, टकरेड़ा से 27 वर्षीय युवक, झंडूता से 18 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव आई है। वहीं आईजीएमसी भेजे गए सैंपलों में रौड़ा सेक्टर का 14 वर्षीय किशोर, पपलाह से 21 वर्षीय युवक और टाली पंचायत से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव
घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। घुमारवीं डिग्री कॉलेज का फिजिक्स का प्रोफेसर पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने पिछले दिनों बच्चों के प्रेक्टिकल लिए हैं। इसके चलते लैब को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कॉलेज प्रधानाचार्य ने आदेश जारी कर दिए हैं कि जो भी प्रोफेसर के संपर्क में आए हैं वे अपने कोविड टेस्ट करवा लें और खुद को आईसोलेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें