फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलियर से 33 लाख ठगी मामले में पुलिस ने कोलकाता में दी दबिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के एक नामी होटल के मालिक को 33 लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के मंगलवार को कोलकाता में दबिश दी। लेकिन शातिर का कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस मामले को सुलझाने का दावा कर रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक एक आरोपी को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस ने शातिर के घर भी छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 12 मार्च को होटल मालिक इलाज के सिलसिले से गुड़गांव गए थे। इसी दौरान अचानक उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर चार बार बैंक की ओर से ओटीपी मेसेज आया। होटल मालिक हैरान थे कि बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए आखिर ऐसे मेसेज क्यों आ रहे हैं? खाते से निकासी का पता करने के लिए होटल मालिक ने तुरंत शिमला में अपने बेटे को फोन लगाया। पता किया कि आखिर कौन उनके खाते से पैसे निकाल रहा है? बेटे ने बताया कि घर से किसी ने पैसा नहीं निकाला है, न ही कोई बैंक गया है। इसी बीच होटल मालिक का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत सदर थाने में शिकायत दे दी।
सोलन से जारी किया था डुप्लीकेट नंबर
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शातिर ने होटल मालिक का डूप्लीकेट मोबाइल नंबर सोलन से जारी करवाया था। शातिरों ने इस मोबाइल नंबर के जरिये होटल मालिक के खातों से पैसों की निकासी कर दी। नेट बैंकिंग के जरिए जो लेन देन किया, उसका ओटीपी मेसेज खाते से जुड़े इस डूप्लीकेट मोबाइल नंबर पर आता रहा और शातिरों ने 33 लाख रुपये उड़ा लिए। होटल मालिक के अनुसार यह चारों खाते इसी मोबाइल नंबर से जुड़े थे। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर शातिरों के पास होटल मालिक के बैंक खातों की जानकारी कहां से आई? होटल मालिक के पास मोबाइल नंबर चालू हालत में होने के बावजूद शातिरों ने कैसे डुप्लीकेट नंबर हासिल कर लिया। आखिर ठगी करने वाले दोनों शातिर कौन हैं?
विज्ञापन

चार किस्तों में उड़ाए थे पैसे
15 मार्च की सुबह होटल मालिक जैसे ही शिमला पहुंचे तो सबसे पहले बैंक जाकर खाते चेक किए। पता चला कि चार अलग-अलग खातों से 33 लाख रुपये गायब थे। इसमें होटल मालिक के खाते से 14 लाख और परिवार के सदस्यों के नाम खोले तीन खातों से 19 लाख उड़ाए गए थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने होटल मालिक के खातों से 33 लाख रुपये निकालने के बाद बारी-बारी चार दूसरे बैंकों में शिफ्ट कर दिए। यह पैसा दो लोगों के खातों में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें