फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी से एकसाथ 30 चिकित्सकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अाईजीएमसी के 30 डॉक्टरों को प्रशासन ने बुधवार को अस्पताल से रिलीव कर दिया है। डॉक्टरों के रिलीव होने के बाद से आधा अस्पताल खाली हो गया है। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमसीआई इंस्पेक्शन को लेकर अस्पताल से यह डॉक्टर चंबा, हमीरपुर, मंडी और नाहन भेजे गए है।
विज्ञापन

आईजीएमसी अस्पताल से बुधवार को रिलीव किए डॉक्टरों में एनोटॉमी विभाग से डॉक्टर योगेश धीमान, डॉ. अनु डोगरा, डॉ. वनीता शर्मा, पैथोलॉजी से डॉ. नीलम वर्मा, डॉ. शोभा मोहिद्रुं, डॉ. ललिता नेगी शामिल है। कम्यूनिटी मेडिसन से डॉ. विजय कुमार, डॉ. दिनेश्वर डढवाल, जनरल मेडिसन डॉ. प्रमोद जरेट, डॉ. मदन लाल कौशिक, डॉ. लक्ष्मीनंद, पीडियाट्रिक्स विभाग से डॉ. प्रवीण भारद्वाज, चेस्ट एंड टीबी डॉ. सुनील शर्मा, जनरल सर्जरी डॉ. भावेश देवकरन, डॉ. यूके चंदेल, आर्थो से डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. संदीप कश्यप, ईएनटी डॉ. आरएस मिन्हास, डॉ. जगदीप सिंह ठाकुर, आई से डॉ. जीसी राजपूत, डॉ. विनोद शर्मा, ओबीजी डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. संतोष वर्मा, एनेस्थीसिया से डॉ. रमेश कुमार, डॉ. ऊषा चौधरी, रेडियोलॉजी डॉ. अनुपम जोबटा, डॉ. नीति अग्रवाल, डॉ. सुषमा ठाकुर, डॉ. अश्वनी कुमार तोमर और डेटिस्ट्री विभाग से डॉ. दिव्या शामिल हैं। उधर, डॉक्टरों के रिलीव होने के बाद अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों को भारी परेशानी पेश आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें