फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी दफ्तर में मारपीट करने वाले कारोबारी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कार्यालय में घुसकर संपदा शाखा के अधीक्षक सुरेश शर्मा से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने लक्कड़ बाजार के कारोबारी पर मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस ने अधीक्षक सुरेश शर्मा की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कारोबारी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कारोबारी पर सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, मारपीट करने जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी कारोबारी से पूछताछ नहीं हो पाई है। यह शहर से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा अपने दफ्तर में संपदा शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान लक्कड़ बाजार का एक कारोबारी यहां पहुंचा और बहसबाजी करने लगा। आरोप है कि कारोबारी ने कई फाइलों के कागज बिखेर दिए और अधीक्षक सुरेश शर्मा का गला पकड़ कर मारपीट कर डाली। इसके बाद गुस्साए कर्मचारी एसपी शिमला से भी मिले थे। इन्होंने कारोबारी पर जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कारोबारी से पूछताछ होगी।
मेरे साथ हुई है मारपीट : कारोबारी
कारोबारी का दावा है कि वह आरटीआई के लिए निगम दफ्तर गया था। कहा कि फैसला होने के बावजूद निगम आरटीआई के ऑर्डर जारी नहीं कर रहा। आरोप लगाया कि संयुक्त आयुक्त कार्यालय में उससेमारपीट की गई। दावा किया कि उसने भी पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें