फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली में 6.60 ग्राम चिट्टे के साथ कॉलेज के 6 छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शिमला। संजौली के समिट्री इलाके में एक रिहायशी मकान से छह छात्रों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी छात्र रामपुर, एक ननखड़ी, एक कुमारसैन और एक बिलासपुर का रहने वाला है। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि समिट्री में एक घर में कुछ छात्र रोजाना आकर चिट्टे का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जब दबिश दी तो वहां इन छात्रों के पास से 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सभी कॉलेज छात्र हैं तथा यहां किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हैं। पुलिस छात्रों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से खरीदकर लाए। गौरतलब है कि शिमला शहर में पहले भी कई कॉलेज छात्र चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अधिकतर मामलों में यह सामने आया है कि नशे की यह खेफ दिल्ली से खरीद लाई गई थी। इस मामले में भी अभी यह खुलासा होना बाकी है कि नशे की यह सामग्री छात्रों के पास कहां से पहुंची। चिट्टे के इस नशे को सबसे घातक माना जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने एक बार चिट्टे की डोज ले ली फिर वह इसका आदी हो जाता है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें