फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूकने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शिमला। अस्पताल परिसर में थूकने और तंबाकू का सेवन करने पर अब जुर्माना लगेगा। कोई भी व्यक्ति जो अस्पताल में थूक कर गंदगी फैलाएगा उसका मौके पर ही 500 रुपये का चालान होगा। बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू पदार्थों का सेवन करने वालों को 200 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि इस तरह के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। यह कर्मी पार्किंग, कैंटीन, लॉंडरी, मेडिकल कॉलेज जाने वाली सीढ़ियों पर तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखेेंगे। दूसरी ओर अस्पताल में शाम सात बजे के करीब सिक्योरिटी कर्मी कॉरिडोर का राउंड भी करेंगे। इसमें अगर कोई बाहरी व्यक्ति बिना किसी वजह से सोया पाया जाता है तो उसे बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें