फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Thakur: रेणुका सिंह ठाकुर ने परिवार के साथ हाटकोटी मंदिर में की पूजा

Sun, 28 May 2023 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

रेणुका सिंह ठाकुर ने बताया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से हर व्यक्ति को जीवन में एक बार आगे बढ़ने का जरूर मौका मिलता है।
विज्ञापन
परिवार के साथ हाटकोटी मंदिर में रेणुका सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने रविवार को दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पूजा-अर्चना की। पूजा में उनके साथ माता सुनीता ठाकुर, भाई, चाचा और परिवार के सात अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर में धाम ग्रहण करने के बाद रेणुका सिंह अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ अपने गांव पारसा लौटीं। रेणुका ठाकुर इससे पहले सप्ताह पूर्व भी हाटकोटी मंदिर पहुंची थीं।

विज्ञापन


रविवार को फिर सुबह करीब 8 बजे हाटकोटी में दुर्गा माता के मंदिर में वह फिर मुराद लेकर पहुंचीं। रेणुका सिंह ठाकुर ने बताया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से हर व्यक्ति को जीवन में एक बार आगे बढ़ने का जरूर मौका मिलता है। उन्होंने कहा हर युवा वर्ग को आज शिक्षा के साथ खेलों में कड़ी मेहनत करने की जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा माता मंदिर में आने की हर बार इच्छा रहती, इसलिए इस बार वापस लौटने से पहले परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंची है। पूजा के बाद रेणुका ने लोगों के साथ मंदिर परिसर में फोटो भी लिए।
विज्ञापन


उनकी माता ने कहा कि देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे इसलिए बेटी के साथ परिवार के सभी लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की है। उनके साथ चाचा केसर ठाकुर और राजपाल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें