इंग्लैंड और बांग्लादेश का मैच देखने आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी पहुंचे। दोनों ने साथ बैठकर स्टेडियम में मैच देखा। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात कि खुशी है कि उनके क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है। हिमाचल जैसे राज्य को एचपीसीए के जरिए वर्ल्ड कप के पांच मैच मिलना सौभाग्य की बात है। धर्मशाला में मैच तब हो रहे हैं, जब प्रदेश में पर्यटन कारोबार संकट में चल रहा था। सरकार और प्रशासन की ओर से बड़े आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।