ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर एक बार फिर पसंदीदा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। धर्मशाला पहुंचते ही होटल के स्वीमिंग पूल का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अकसर डेविड वॉर्नर धर्मशाला में होने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के मैचों के दौरान पहले ही स्टेडियम की फोटो भी शेयर करते रहते हैं। डेविड वाॅर्नर धर्मशाला में एक टेस्ट और आईपीएल के मैच खेल चुके है। यहां पर खेलने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। वॉर्नर साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान भी एचपीसीए मैदान में खेल चुके हैं। साल 2017 में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के दौरान वार्नर ने पहली इनिंग में अर्धशतक लगाया था। मई 2022 में आईपीएल के दौरान दिल्ली के कप्तान रूप में वाॅर्नर यहां मैच खेल चुके हैं।