फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ in Dharamshala: 40 किमी तक होटल और हवाई उड़ानें पैक, 21 और 22 के लिए करवाई है एडवांस बुकिंग

Thu, 19 Oct 2023 02:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पहले तीन मैचों में कारोबारियों के हाथ लगी निराशा के बाद 22 के मैच से उन्हें खासी उम्मीदें हैं। भारत-न्यूजीलैंड के मैच के चलते दिल्ली से कांगड़ा आने वालीं उड़ानें भी पैक हो गई हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले ही धर्मशाला के अलावा आसपास के 40 किमी के दायरे में सभी होटल, होम स्टे और सरकारी रेस्ट हाउस पूरी तरह से पैक हो गए हैं। धर्मशाला और मैक्लोडंगज के होटल पैक होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने चामुंडा, पालमपुर और कांगड़ा में भी ठहरने के लिए कमरे बुक करवाए हैं।  21 और 22 अक्तूबर के लिए एडवांस बुकिंग हुई है। पहले तीन मैचों में कारोबारियों के हाथ लगी निराशा के बाद 22 के मैच से उन्हें खासी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड के मैच के चलते दिल्ली से कांगड़ा आने वालीं उड़ानें भी पैक हो गई हैं। जानकारी के अनुसार मैच से एक दिन पहले 21 अक्तूबर को दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए केवल एक फ्लाइट में दो टिकट दर्शाए जा रहे हैं, जिनके दाम 25 हजार के करीब हैं। वहीं 22 के लिए 9 सीटें खाली दिखाई जा रही हैं और उनके दाम भी 28 हजार रुपये के करीब हैं।

पर्यटन निगम जिला कांगड़ा के एजीएम नवदीप थापा ने बताया कि पहले तीन मैचों में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक रही, पर भारत के मैच के लिए होटल पूरी तरह से पैक हैं। इस वजह से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी बांबा का कहना है कि भारत के मैच से कारोबार में बढ़ोतरी होगी।  होटल, रैस्तरां, ढाबा सहित टैक्सी चालकों, रेहड़ी-फड़ी वालों का अच्छा कारोबार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें