दो पूलों में खेलेंगी 12 टीमें
टूर्नामेंट में एचपीसीए की ओर 12 जिलों की टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। पूल-ए में शिमला कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर ओर लाहौल-स्पीति को रखा है। पूल-थी में कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और किन्नौर के बीच टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खेले जाएंगे। हर पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
टूर्नामेंट के फाइनल की तिथि जल्द जारी की जाएगी। अंडर-19 टूर्नामेंट के शुरू होने से प्रदेश की उभरती महिला खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। -अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए