अभिषेक ने कहा कि जिला हमीरपुर के मैच हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और धर्मपुर में आयोजित किए जाएंगे। जबकि बिलासपुर जिला के मैच बिलासपुर, नैनादेवी, झंडूता और घुमारवीं में खेले जाएंगे।
वहीं ऊना जिला के मैच ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी, अंब, कुटलैहड़, देहरा और जसवां परागपुर में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर 16-16 ओवर, जबकि जिला स्तर पर 20-20 ओवर के मैच होंगे। खिलाड़ियों के पास हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।