फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों पर शिकंजा : पंचायतों और वार्डों में तैनात होंगे बीट कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भरोसा अभियान के तहत तैयार किया प्लान, लोगों से सूचना के आधार पर तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति पर भेजे 170 कांस्टेबलों वापस मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए शिमला पुलिस पहली बार पंचायत और वार्ड स्तर पर बीट कांस्टेबलों को तैनात करेगी। इस साल नशा तस्करों के खिलाफ चलाए मिशन भरोसा के तहत शिमला पुलिस इस योजना पर काम कर रही है। इसका मकसद दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
आम लोगों के साथ संवाद स्थापित करके नशा तस्करों के बारे में पुख्ता सूचना प्राप्त की जाएंगी जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। शिमला पुलिस के मुताबिक दो सालों में खासकर चिट्टा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई में पता चला है कि शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नशा तस्कर बड़े पैमाने में सक्रिय हैं। पिछले साल चिट्टा तस्करी में कोटखाई, रामपुर और रोहडू़ क्षेत्र से कई लोग गिरफ्तार किए थे। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भी नशे की लत बढ़ी है। कई परिवार इस वजह से अपने बच्चों को खो चुके हैं। इसको देखते हुए अब पुलिस शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बीट कांस्टेबल तैनात करके अपने सूचना तंत्र को सुदृढ़ करना चाहती है। योजना को लागू करने के लिए जिला पुलिस ने पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रतिनियुक्ति पर भेजे 170 कांस्टेबलों को भी वापस भेजने के लिए पत्र लिखा है। शिमला पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों की कमी के कारण इस योजना को लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं, जैसे ही प्रतिनियुक्ति पर भेजे कांस्टेबल पुलिस मुख्यालय से मिलेंगे, बीट स्तर पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




लोगों से अपील तस्करों की दें जानकारी
शिमला पुलिस ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह नशा तस्करी करने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें। इससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। एसपी ने विश्वास दिलवाया है कि पुलिस को इस बारे में सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखेंगे जाएंगे। लोग इस बारे में एसपी शिमला को फोन और व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। पिछले साल मिशन क्लीन के तहत पुलिस ने 280 केस दर्जकर 612 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि इस साल के पहले सप्ताह में आठ केस दर्ज करके 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन




कोट
नशा तस्करी को रोकने के लिए इस साल मिशन भरोसा के तहत गांव और वार्डों में बीट कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। मिशन भरोसा के तहत नशा तस्करों का खात्मा करना है, पुलिस का लक्ष्य है। यह युवा पीढ़ी और समाज के लिए खतरनाक है। इसको देखते हुए लोग इस बारे में सूचना पुलिस के साथ साझा करें, उनके नाम पूरी तरह से गुप्त रखे जाएंगे।
-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें