फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा का आरोप-धर्म विशेष को बढ़ावा दे रहे राज्यपाल, राष्ट्रपति से शिकायत

Sat, 23 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के खिलाफ दोबारा से मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया की हिमाचल इकाई ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के खिलाफ दोबारा से मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल पर धर्म विशेष को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने दूसरी बार राज्यपाल की राष्ट्रपति से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


पहले राजभवन में यज्ञशाला के निर्माण का विरोध करने वाली माकपा ने अब हरियाणा के रोहतक में आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में राज्यपाल की उपस्थिति पर आपत्ति जताई है। मीडिया को जारी प्रेस बयान में नगर निगम शिमला के उपमहापौर और माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर ने कहा कि राज्यपाल सांप्रदायिक कार्यक्रमों में लगातार हिस्सा लेकर धर्म विशेष को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

हाल ही में राज्यपाल रोहतक में सद्भावना कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाबा रामदेव की ओर से की गई टिप्पणियां आपत्तिजनक थी। प्रदेश में संवैधानिक पद का निर्वहन कर रहे राज्यपाल का इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना ठीक नहीं है। टिकेंद्र पंवर ने कहा जिस दिन से राज्यपाल ने हिमाचल में पद संभाला है, तब से वे धर्म विशेष को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें