लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में सबसे हॉट बनी मंडी सीट से प्रत्याशी घोषित करने में माकपा ने बाजी मारी ली है। शनिवार को माकपा ने लोकसभा चुनाव के लिए देश में 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। इनमें मंडी लोकसभा सीट से रामपुर बुशहर से संबंधित अधिवक्ता दलीप कायथ को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।