फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर की मौत पर परिवार को देंगे 50 लाख मुआवजा: जयराम

Mon, 20 Apr 2020 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना से जंग लड़ रहे तमाम वारियर के लिए बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा कि कोरोना से जंग में अब अगर किसी वॉरियर की मौत होती है तो सरकार परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में सीमित रियायतें ही दी जाएंगी। प्रदेश में अगले 10 दिनों तक सरकारी कार्यालय नहीं खुलेंगे। इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और उसके अनुसार ही काम किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कोरोना से चल रही जंग में अब अगर किसी वॉरियर की मौत होती है तो सरकार परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देगी। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार प्रदेश को बहुत वित्तीय नुकसान हुआ है। हालत यह है कि जहां मार्च से अब तक औसतन हर बार 400 करोड़ राजस्व आता था, वहीं इस बार यह 40 से 45 करोड़ ही रह गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में अन्य प्रदेशों की तुलना में हालात काफी अच्छे हैं लेकिन अभी भी स्थिति खुश होने जैसी नहीं है। उन्होंने फिर दोहराया कि बाहरी राज्यों में फंसे लोग जहां हैं, वहीं रहें। आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वहीं हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, डीजीपी सीताराम मरडी आदि भी मौजूद रहे। 

हर वर्ग को मदद देने की कोशिश
सीएम ने कहा कि हर वर्ग को मदद देने की कोशिश की जा रही है। किसान सम्मान योजना के तहत दो-दो हजार रुपये प्रति किसान दिए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत तीन माह तक निशुल्क एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। सभी पंजीकृत कामगारों को पीएफ खाते में वेतन के दो-दो हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। सुबह 10 से रात 10 बजे तक जगकर काम कर रहे हैं, लेकिन यह लगातार पता करते है कि राशन या अन्य किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रामस्वरूप कार्यालय के आवास में क्वारंटीन

सांसद रामस्वरूप शर्मा के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की वह नियमों के तहत ही हिमाचल आए हैं लेकिन अपने घर नहीं गए। वह सीधे कार्यालय के आवास में क्वारंटीन हैं।

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए लोगों के 14 दिनों के बाद दोबारा टेस्ट होंगे। प्रदेश में 39 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है। इन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा और फिर दोबारा टेस्ट होगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा है कि हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पहले प्रतिदिन 100 से 150 सैंपल लिए जाते थे, लेकिन अब पालमपुर और नेरचौक में टेस्ट किट स्थापित होने से सैंपलों की संख्या बढ़कर साढे़ तीन सौ से ज्यादा हो गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें