फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एक मई से शुरू नहीं होगा 18 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण, पंजीकरण रहेगा जारी

Wed, 28 Apr 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
18 साल से ज्यादा के लोगों का पंजीकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए वैक्सीनेशन अभियान पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अभी जारी रखा है। प्रदेश सरकार के दिशा-निदेर्शों के बाद सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की बेहद कमी है।

विज्ञापन


अब एक मई के बाद भी 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ही वैक्सीन की डोज दी जाएगी।  जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि एक मई से होने वाले सबसे बड़े कोविड वैक्सीनेशन अभियान को आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल, 18 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए पंजीकरण अभी जारी रहेगा। एक मई के बाद भी 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ही टीका लगाया जाएगा। सरकार की ओर से दिशा-निदेर्शों आने के बादयह निर्णय लिया गया है। 

उधर, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण जारी रहेगा। एक मई के बाद भी 45 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिकों को ही टीका लगाया जाएगा। प्रदेश में 18 साल से अधिक आयु के31 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है। इसके लिए सरकार ने वैक्सीन की 72 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया है। तीन से चार सप्ताह में यह डोज मिल जाएगी। इसी आधार पर वैक्सीनेशन शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें