फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोविड बंदिशें: शराब ठेकों के खुलने पर राज्य आपदा प्रबंधन सेल लेगा फैसला

Sun, 16 Jan 2022 01:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि कुछ जिलों से जारी आदेशों में विभाग को ही समय तय करने के संबंध में जानकारी मिली है जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल से इस मामले को उठाया गया है। सेल के आदेश के अनुसार शराब के ठेकों को खोलने व बंद करने की नई समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दुकानों के खुलने और बंद होने के समय को भले ही जिलों के उपायुक्तों ने सीमित कर दिया है। लेकिन शराब के ठेकों के खुलने और बंद होने के समय का निर्धारण करने की बजाय उपायुक्तों ने यह जिम्मा राज्य कर एवं आबकारी विभाग पर डाल दिया है। कई जिलों के प्रशासन ने अपने आदेशों में कहा है कि शराब के ठेके आबकारी विभाग के निर्देशानुसार ही चलेंगे। चूंकि अभी तक विभाग के आदेश के अनुसार शराब के ठेकों का संचालन सुबह नौ से रात 11.30 बजे तक होता है।

विज्ञापन


ऐसे में भले ही ढाबा व रेस्त्रां तक 10 बजे बंद हो जाते हैं, लेकिन शराब के ठेके साढ़े 11.30 बजे ही बंद हो रहे हैं। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि कुछ जिलों से जारी आदेशों में विभाग को ही समय तय करने के संबंध में जानकारी मिली है जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल से इस मामले को उठाया गया है। सेल के आदेश के अनुसार शराब के ठेकों को खोलने व बंद करने की नई समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें