फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पालमपुर के प्रेमी जोड़े ने कांगड़ा में निगला जहर, दोनों की मौत

Sat, 10 Sep 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पालमपुर तहसील के 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती ने कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत तहसूह गांव के निकटवर्ती क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाया और जहर खाकर इसकी सूचना परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर तहसील के एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पालमपुर तहसील के 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती ने कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत तहसूह गांव के निकटवर्ती क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाया और जहर खाकर इसकी सूचना परिजनों को दे दी। परिजनों की ओर से तलाश करने बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां गंभीर अवस्था में टांडा पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वे दोनों प्रेम करते हैं, लेकिन वो शादी नहीं कर सकते हैं। उपचार दौरान शनिवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि इनमें प्रेम प्रसंग का हमे पता चला था। थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें