चैंपियनशिप में ब्यास नदी की जलधारा में देश के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन नई दिल्ली राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में यह चैंपियनशिप करवा रही है।
देश के एकमात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में आठवीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी। जिले के युवा इन दिनों ब्यास की जलधारा में खूब पसीना बहा रहे हैं। हालांकि, चैंपियनशिप के लिए हिमाचल टीम के ट्रायल 16 अगस्त को लिए जाएंगे। ट्रायल से पूर्व युवा नदी में राफ्ट उतारकर अभ्यास कर रहे हैं। बता दें कि चैंपियनशिप में ब्यास नदी की जलधारा में देश के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन नई दिल्ली राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में यह चैंपियनशिप करवा रही है।
विज्ञापन
तीन दिन तक चलने वाली चैंपियनशिप में सप्रिंट, स्लालम, आएक्स और मैराथन का आयोजन किया जाएगा। राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी के अनुदेशक गिमिनर सिंह ने कहा कि 21 से 23 सितंबर तक ब्यास नदी में युवा प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे। ऐसे में जिले के युवा भी हिमाचल टीम में स्थान पाने के लिए इन दिनों ब्यास में उतरकर अभ्यास कर रहे हैं। प्रदेश की टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए युवा खूब मेहनत कर रहे हैं।