फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पनसाई पंचायत और मालग गांव के दो वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

Mon, 01 Jun 2020 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नादौन उपमंडल की पनसाई पंचायत और मालग के दो वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इसके आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील समाप्त कर दी गई है। पनसाई और मालग गांव में गत दिनों दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


इसके दृष्टिगत नादौन उपमंडल की पनसाई पंचायत के वार्ड नंबर-4 पनसाई गांव, ग्राम पंचायत मालग के वार्ड नंबर-1 मालग गांव (बाजार क्षेत्र को छोड़कर) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशों के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इससे छूट रहेगी।

इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन घर-द्वार ही करेगा। उपरोक्त क्षेत्रों में कोई व्यक्ति घर से नहीं निकलेगा। पैदल अथवा वाहन पर यात्रा नहीं कर सकेगा। सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर टहलने या खड़े होने पर भी रोक रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें