फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन शिक्षकों समेत 66 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय मामले

Wed, 03 Mar 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 66 नए मामले आए हैं। बिलासपुर जिले में 18, सोलन 13, कांगड़ा नौ, शिमला आठ, चंबा तीन, कुल्लू पांच, मंडी एक, सिरमौर छह और ऊना में तीन नए मामले आए हैं। बिलासपुर जिले में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें घुमारवीं में एक हौजरी से एक साथ 16 मामले पॉजिटिव आए हैं। सिरमौर के पांवटा इलाके के तीन शिक्षक भी पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में बुधवार  को कोरोना की जांच के लिए 6756 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


इनमें से 6568 की रिपोर्ट निगेटिव और 138 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके अलावा जिले में 12 अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58877 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 495 हो गए हैं। अब तक 57386 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 29, चंबा आठ, हमीरपुर नौ, कांगड़ा 227, किन्नौर आठ, कुल्लू 15, मंडी 19, शिमला 44, सिरमौर 35, सोलन 48 और ऊना जिले में 53 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें